Wednesday, October 28, 2026
Home Sports बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत करवाई पिंक मैराथन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत करवाई पिंक मैराथन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान व मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 6 सरकारी स्कूलों की 400 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Advertisements

इस दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर अमरप्रीत कौर संधू ने मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। करीब 4 किलोमीटर वाली यह मैराथन डी.ए.वी. कालेज से शुरू हो कर फतेहगढ़ चुंगी चौक, सैशन चौक, जिला कचहरी, माहिलपुर अड्डा से होती हुई सर्विस क्लब होशियारपुर में संपन्न हुई।

-मैराथन का उद्देश्य लड़कियों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना: एस.डी.एम.

एस.डी.एम. अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा लड़कियों का मनोबल ऊंचा कर उनमें मुकाबले की भावना पैदा करने के लिए भी यह मैराथन सहायक सिद्ध हुई। सर्विस क्लब में मैराथन की समाप्ति उपरांत खेल में अपना लोहा मनवाने वाली छात्राओं को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया।

एस.डी.एम. ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत जहां प्रदेश के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए गतिविधियों की जा रही हैं, वहीं खेल को भी प्रफुल्लित किया जा रहा है। इस मौके पर आई.ए.एस. गौतम जैन, सहायक कमिश्नर (सामान्य) रणदीप सिंह हीर, जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here