Monday, October 19, 2026
Home Crime 2010 से भगौड़ा घोषित जलालपुर का बलवीर गिरफ्तार

2010 से भगौड़ा घोषित जलालपुर का बलवीर गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पेशल ब्रांच होशियारपुर पुलिस द्वारा भगौड़े आरोपियों को पकडऩे के लिए चलाई विशेष मुहिम के दौरान स्पेशल ब्रांच के प्रभारी मुनीष कुमार की अगुवाई में मुख्य कांस्टेबल सुरिंदर सिंह, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, कांस्टेबल जसविंदर कुमार सहित मुख्य कांस्टेबल कुलदीप सिंह की टीम ने लड़ाई झगड़े केमामले में 2006 में थाना टांडा में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी बलवीर सिंह पुत्र सुरम सिंह निवासी जलालपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

बलवीर को अदालत ने 2010 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। स्पेशल ब्रांच की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 19 जनवरी की सुबह टांडा में रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाना टांडा के मुंशी प्रदीप गिल के हवाले किया। थाना टांडा ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here