Sunday, October 18, 2026
Home Crime सरकारी कॉलेज चौक पर हादसाः टक्कर के बाद पुलिस.की गाडी पलटी

सरकारी कॉलेज चौक पर हादसाः टक्कर के बाद पुलिस.की गाडी पलटी

होशियारपुर के सरकारी कालेज चौक पर आज 11 मई को देर रात करीब 10:15 बजे उस समय अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब पुलिस की गाडी हादसाग्रस्त हो गई और पलट गई।

Advertisements

हादसे में हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ मगर वाहनों को काफी क्षति पहुंची। लोगों ने पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी व अन्य मुलाजिमों को सुरक्षित बाहर निकाला।  हादसा इतना भयंकर था कि आसपास मौजूद लोग डर से कांप उठे। खबर लिखे जाने तक हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। मगर भगवान का शुक्र रहा की हादसे में किसी की जान नहीं गई इसके इलावा हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया था तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here