26 जनवरी को श्वेत मलिक होशियारपुर लोकसभा के शक्ति केंद्र प्रमुखों से करेंगे बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। देश की जनता 2019 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। उक्त विचार प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश राठौड़ ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। जिला अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में नेता सुभाष चंद्र बोस जी के 118वें जन्मदिन पर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़़, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगतार सिंह सैनी, आनंदवीर सिंह, ज्ञान बांसल ने नेता के चित्र के समक्ष पुष्प अपर्ण करके नमन किया। राठौर ने कहा कि देश में मोदी सरकार आने के बाद पूरे देश भर में जो अभूतपूर्व विकास काम करवाए हैं। उससे उनकी देश ही नहीं विश्व स्तर पर अलग पहचान बनी है।

Advertisements

देश की जनता एक बार फिर से 2019 में मोदी जी को अपने प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है। देश की जनता के इस सपने को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक काम करना है। जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख और बूथ इंचार्ज का खास योगदान रहेगा। प्रदेश भर के शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन आगामी दिनों ने आने वाला है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा।

इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलित 26 जनवरी को होशियारपुर में होशियारपुर और फगवाड़ा, कपूरथला तीनों विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी जिलों से प्रदेश में गए पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, सैल अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रमुख शामिल होंगे।

राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अब एक-एक दिन पार्टी को समर्पित कर देना चाहिए, क्योंकि मोदी को दोबारा केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने के लिए पहले से भी ज्यादा उत्साह से काम करना है। इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, विजय सूद, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, संजीव दुआ, एडवोकेट गौरव गर्ग, कुलवंत कौर, मीनू सेठी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, सुनीता दुआ, नरिंदर कौर, रमेश ठाकुर, अश्विनी गैंद, शाम सुंदर दत्ता, मोहिंदर पाल धीमान, मलकीयत सिंह, रणजीत रामा, डा. इंद्रजीत शर्मा, चिंटू हंस, भारत भूषण वर्मा, अनिल हंस, जिंदू सैनी, राजा सैनी, हरमेश लाल, अजय चोपड़ा, तरुण अरोड़ा, हरदयाल भट्टी, डा. प्रवीण, नागपाल, हरदीप लोंगिया, कुलदीप भारद्वाज, राकेश सैनी मिंटा, दपर्ण गुप्ता, गौरव शर्मा, संजीव कुमार, हरिकृष्ण धामी, गुलशन राज, हरपिंदर पिंदा व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here