Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur सडक़ हादसे में घायल हुए शिक्षाविद् संजीव शर्मा

सडक़ हादसे में घायल हुए शिक्षाविद् संजीव शर्मा

13920776_1174239955951699_4479498906130903075_n
होशियारपुर। डी.ए.वी. स्कूल होशियारपुर में कार्यरत एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् संजीव कुमार (दसूहा) शुक्रवार को एक सडक़ हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। उनकी दोनों बाजुओं की हड्डी टूटने से उन्हें डाक्टर ने करीब दो सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी है। जानकारी अनुसार संजीव कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को तबीयत खराब होने के चलते शिमला पहाड़ी स्थित मैडीकल स्टोर से दवाई लेकर स्कूल की तरफ जाने लगे तो पिछे से गलत साइस से आए एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सडक़ पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें स्कूल पहुंचाया, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर जांच करवाने पर डाक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों बाजुओं की हड्डी टूटने से उन्हें करीब आधा माह आराम करना होगा ताकि तकलीफ और न बढ़े।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here