Thursday, October 29, 2026
Home Crime दारापुर निवासी राजवीर 60 बोतल शराब सहित काबू

दारापुर निवासी राजवीर 60 बोतल शराब सहित काबू

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस की टीम ने रड़ा पुल समीप एक व्यक्ति को अधिक मात्रा में गैर कानूनी शाराब सहित काबू किया गया है। थाना प्रभारी एस.आई. बिक्रम सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल रंजीत सिंह, जसपाल सिंह तथा पुनीत कुमार की टीम ने रड़ा पुल के नज़दीक से शराब सहित काबू किया।

Advertisements

जानकारी अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी दारापुर बाईपास टांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्ज़े से 60 बोतल नाजायज़ शाराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here