Tuesday, October 20, 2026
Home Politics बौखलाहट में औछी राजनीति पर उतर आए हैं कांग्रेस और भाजपा नेता:सचदेवा

बौखलाहट में औछी राजनीति पर उतर आए हैं कांग्रेस और भाजपा नेता:सचदेवा

photo_2016-11-08_15-45-26
-पोस्टर फाडक़र और पोस्टर पर पोस्टर चिपकाकर अपनी घटिया मानसिकता का प्रमाण दे रहे विपक्षी-

होशियारपुर। ‘आप’ के बढ़ते ग्राफ को और बढ़ता हुआ देख कांग्रेसी और भापा वाले पूरी तरह से बौखला चुके हैं और अब कुछ और न होता देख उन्होंने ‘आप’ के जन जागरुकता वाले पोस्टरों व फ्लैक्सों को फैडऩा एवं पोस्टरों पर पोस्टर चिपकाने की औछी राजनीति शुरु कर दी है। परन्तु ऐसा करने वाले लोगों को गुमराह नहीं कर सकते और न ही जनता इनकी बातों में आने वाले हैं। उक्त बात आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा ने कांग्रेस व भाजपा नेताओं द्वारा उनके पोस्टरों पर पोस्टर लगाने एवं फ्लैक्स बोर्ड फाडऩे पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल वो चेहरा है जो आज पूरे देश की जनता में अपनी विशेष पहचान बना चुका है और जनता उनकी नीतियों पर विश्वास करती है, क्योंकि केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जो विकास करके दिखाया है उससे जनता यह समझ चुके हैं कि कांग्रेस और भाजपा ने सिर्फ वोट, जाति और धर्म की राजनीति की है। इसलिए आज जनता केजरीवाल की नीतियों के साथ जुड़ रही है और जनता कांग्रेस व भाजपा वालों के ऐसे हथकंडों व औछी चालों में आने वाली नहीं है।

Advertisements

photo_2016-11-08_15-45-00

photo_2016-11-08_15-45-36

सचदेवा ने कहा कि पोस्टर एवं फ्लैक्स बोर्ड फाडऩे से इनकी घटिया मानसिकता का पता चलता है और यह भी सिद्ध होता है कि यह किस तरह से आप की लोकप्रियता से जलने लगे हैं तथा आप को बदनाम करने के षड्यंत्र रचने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आप सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता और जनता खुद इसका प्रमाण दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here