पति को जान से मारने की धमकी दे अबला की अस्मत से खेलता रहा दरिंदा

boy-raped-wonam-on-footpath-vishakhapatnam-india

rape-reu-759
तांत्रिक से मिलने के बहाने करता रहा दुराचार, किसी को बताने पर देता था पति को जान से मारने की धमकी, डधमकी से डरी महिला ने दबाए रखी अपनी जुबान औक एक दिन हिम्मत दिखा पुलिस में कर दी शिकायत
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर इलाके में पड़ते लडभोल में एक विवाहिता के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धर्मचंद नामक व्यक्ति उसे तांत्रिक से मिलाने के बहाने साथ ले गया था तथा उसने रास्ते में उसके साथ दुराचार किया था। इस दौरान उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके पति को जान से मार देगा। धमकी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति उसके साथ धमका कर दुराचार करता रहा। पीडि़त महिला ने बताया कि परन्तु उसकी बढ़ती दरिंदगी से तंग आकर आखिरकार उसने हिम्मत करके पुलिस को सब बता दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

courtesy- himachal abhiabhi.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here