Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal सिविल ट्रेड थर्ड सेमेस्टर नहीं कर पाया पास, लगाया फंदा, मौत

सिविल ट्रेड थर्ड सेमेस्टर नहीं कर पाया पास, लगाया फंदा, मौत

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। परीक्षा में फेल होने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज बडू के एक छात्र ने फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। छात्र ने होस्टल के पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया। वीरवार को सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

Advertisements

छात्र की पहचान भास्कर विनय शर्मा (उम्र 19 साल ) पुत्र हरी सिंह गांव बडेहतर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है । वह सिविल ट्रेड का छात्र था । पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होने पर वह फेल हो गया जिस कारण उसने अपने होस्टल की छत से लगे पंखे से आत्महत्या कर ली है। एस.पी. हमीरपुर अर्जित सेन के अनुसार पुलिस सारे मामले की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here