Friday, October 30, 2026
Home Politics भाजपा 2 मार्च को विजय संकल्प बाईक रैली से करेगी शंखनाद

भाजपा 2 मार्च को विजय संकल्प बाईक रैली से करेगी शंखनाद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में 2 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11:30 बजे रोशन ग्राउंड से बाईक रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री निपुण शर्मा ने बताया कि देश भर में भाजपा “विजय संकल्प बाईक रैली” के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। इसी कड़ी में जिला भाजपा होशियारपुर भी बाइक रैली आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का दायित्व जिला भाजपा युवा मोर्चा को दिया गया है।

Advertisements

जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ता बाईक रैली में शामिल होंगे। बाईक रैली को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज के नौजवानों के आदर्श है। आने वाले लोकसभा चुनावों में देश के युवाओं की अहम भागीदारी रहने वाली है। इसीलिए युवा मोर्चा पूरी तनदेही से मोदी सरकार की केंद्र की में वापिसी के लिए काम करें।

जिलाध्यक्ष श्री पठानिया ने बैठक में युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बाइक रैली को अनुशासित और सफल बनाने के लिए ड्यूटियां भी लगाई। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, संतोख सिंह, अश्वनी गैंद, अमरजीत लाडी, ईशान मेहरा, जिन्दू सैनी, चिंटू हंस, राजा सैनी, राघव शर्मा, सुक्खा बाबा, यशपाल शर्मा, धीरज ऐरी, बलजिंदर सिंह, रूपेश चोपड़ा, विजेन्द्र ठाकुर, करन बत्तरा, जतिंदर पनेसर, राजन शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here