Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur रिटायर्ड टीचर्ज एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को प्रदान की स्कालरशिप

रिटायर्ड टीचर्ज एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को प्रदान की स्कालरशिप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। सरकारी कालेज होशियारपुर में प्रिंसिपल डा. परमजीत सिंह की अध्यक्षता में स्कालरशिप वितरण समागम का आयोजन किया। जिसमें कालेज के मेधावी छात्रों को पंजाब गर्वमेंट कालेज रिटायर्ड टीचर्ज एसोसिएशन द्वारा स्कालरशिप प्रदान की गई।

Advertisements

इस समागम में होशियारपुर यूनिट के प्रधान एस.पी. धीर रिटायर प्रिंसिपल, डा. दर्शन सिंह माणकू रिटायर प्रिंसिपल, कुलदीप कौर कोहली रिटायर्ड एसोसिएशन प्रोफैसर, पी.के. धीर, डा. बलवीर सिंह, नसीब सिंह, डा. प्रवीण सिंह राणा वाईस प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

इस समागम में नारायण गुप्ता, अंकित बाहरा, अवतार सिंह, अमरिंदर सिंह, कामिनी, छाया, इंद्रजीत कौर, नीरज कुमार, पूजा, मीनाक्षी, इंद्रजीत, हरप्रीत कौर, प्रशांत और रजनीश मिन्हास ने स्कालरशिप प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here