Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur देश को खलेगी ईमानदारी व सादगी की मिसाल पर्रिकर की कमी: सांपला

देश को खलेगी ईमानदारी व सादगी की मिसाल पर्रिकर की कमी: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश की राजनीति में आदर्श, ईमानदारी, सादगी अभी भी बची है। इसका जीता जागता उदाहरण मनोहर पर्रिकर थे जो आज हम सबको छोडक़र इस दुनिया से चले गए। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने जिला भाजपा कार्यलय में दिवंगत मनोहर पर्रिकर के श्रद्धांजलि समारोह में कही। सूद ने कहा कि मनोहर पर्रिकर के जाने से भाजपा ही नही, अपितु देश को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। वो हम कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श नेता है।

Advertisements

श्रद्धांजलि समारोह में पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि गोवा में यहां उन्होंने चार बार मुख्यमंत्री के नाते काम करके इतिहास बनाया वहीं मोदी सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर भी उन्होंने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दिया था। मुझे उनके साथ मोदी कैबिनेट में काम करने का मौका मिला तो उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

विजय पठानिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के रोल माडल थे मनोहर पर्रिकर, जिनके जाने से भाजपा के साथ सारा देश स्तब्ध है। उन्होंने राजनीति में रहकर यह साबित किया था कि सादगी और ईमानदारी से भी काम किया जा सकता है। मेयर शिव सूद ने कहा कि पर्रिकर रक्षा मंत्री रहते जब होशियारपुर आये थे तो उनके साथ रहने का मौका मिला था। उनके मिलनसार, सादगी भरे स्वभाव ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया था।

पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि उन्हें राजनीति के क्षेत्र में 25 साल हो चुके हैं लेकिन आजतक उन्होंने पर्रिकर जैसा सादगी भरपूर व ईमानदार नेता नहीं देखा। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान बांसल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, कृष्ण अरोड़ा, नीति तलवाड़, कुलवंत कौर, सुधीर शर्मा, अर्चना जैन, नरेंद्र कौर, मीना मखीजा, सुरेंद्र कौर, रणजीत सिंह राणा, अमरजीत लाडी, रमेश ठाकुर मेशी, अश्वनी गैंद, शिव कुमार काकू, रिटायर्ड डीएसपी मलकीयत सिंह, डा. बिंदुसार शुक्ला, दर्पण गुप्ता, यशपाल शर्मा, भारत भूषण वर्मा, दीपक रॉक्सी, हरप्रीत सेठी, डा. राजीव कोहली, राजकुमार, अनिल जैन, राजिंदर मोदगिल, राजेश शर्मा, पिंकी सूद, डा. इंद्रजीत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मनोहर पर्रिकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here