
Report By- Sameer Saini/Parveen

अड्डा सरां (जिला होशियारपुर) | नोटबंदी के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को चलते पंजाब के जिला होशियारपुर के टांडा इलाके के अड्डा सरां में लोगों के सब्र का बांध उस समय टूट गया, जब बैंक से पैसे न मिलने के रोष स्वरुप उन्होंने नैशनल हाई-वे पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक वाले अपने चहेतों को तो पैसे मुहैया करवा रहे हैं, परन्तु आम लोगों के लिए उनके पास कैश नहीं होता। इतना ही नहीं लोगों ने आरोप लगाया कि उनके खातों में बैंक कर्मियों द्वारा पैसे घुमाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और बैंक कर्मियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें कैश जल्द दिया जाएगा। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला।









