Wednesday, October 21, 2026
Home Latest कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी है भारतीय जनता पार्टी : पठानिया

कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी है भारतीय जनता पार्टी : पठानिया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पार्टी कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें 13 करोड़ सदस्य शामिल है। उक्त विचार जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने जिला कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में कहें। जिला भाजपा द्वारा जारीै प्रैस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री विनोद परमार ने बताया कि जिला भाजपा द्वारा पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के मौके पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, जिला उपाध्यक्ष विजय सूद, चत्तरभूषण जोशी, बिंदु सूद आदि नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए पठानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के भाजपा के इतने लंबे सफर में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने से जोडऩे का काम किया है उसी का नतीजा आज हमारे सामने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है।

Advertisements

जिनके नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ किया है। उन्होंने उन सभी भाजपा के समस्त कार्यकर्ता जो संपूर्ण ऊर्जा और निष्ठा के साथ देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उनका अभिनंदन करता हूं। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें महिला सशक्तिकरण की बात सच साबित होती है। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण की बात पर जोर देते हुए पार्टी नेताओं को आगे आकर काम करने का मौका दिया जिसके फल स्वरूप आज देश की लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जैसे अनेकों उदाहरण हमारे सामने हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विजय सूद ने कहा कि कोई भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बिना अधूरी है और जब बात तन देही से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की होती है तो उसमें भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गौरव महसूस करता है। भाजपा का एकमात्र सिद्धांत पहले देश उसके बाद पार्टी फिर मैं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जिंदगी में उतारा है। इस मौके पर रमेश ठाकुर मेशी, मरजीत लाडी, शिव कुमार काकू, सुरिंदर भट्टी, जिला उपाध्यक्ष कुलवंत कौर कृष्णा शर्मा उषा भल्ला, आदर्श कपिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत राणा, प्रमोद सूद, राम प्रकाश ऐरी, धीरज ऐरी, गौरव शर्मा, अनिल हंस, डा. राजन बंसल,डा. राजीव कोहली, कुलवंत सिंह सैनी, यशपाल शर्मा, मलकियत सिंह,राकेश सैनी मिंटा, अनिल जुल्का, इंद्रजीत शर्मा, जसबीर सिंह, शाम सुंदर जोशी, विनय गुप्ता, दर्पण गुप्ता, राजिंदर मोदगिल, भारत भूषण वर्मा, रविन्द्र चड्डा, अश्विनी विग, बलजिंदर काला, सुभाष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here