Monday, October 12, 2026
Home Latest पार्षद धीर पी.पी.सी.सी. व्यापार सैल के प्रदेश महासचिव नियुक्त

पार्षद धीर पी.पी.सी.सी. व्यापार सैल के प्रदेश महासचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल के चेयरमैन जतिंदर पाल सिंह बेदी ने पार्षद सुदर्शन धीर को सैल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर जतिंदरपाल सिंह बेदी ने पार्षद धीर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने व्यापारी वर्ग का दर्द समझा है और व्यापारियों के हित में नीतियों के तहत काम करके बड़ी राहत दी है।

Advertisements

उन्होंने धीर से कहा कि वह सैल की मजबूती और आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपनी पूरी टीम के साथ मेहनत करें। इस मौके पर पार्षद धीर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और केन्द्र में सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here