Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur लोकतंत्र में कोई भी वर्ग छोटा या बड़ा नहीं होता : मेजर...

लोकतंत्र में कोई भी वर्ग छोटा या बड़ा नहीं होता : मेजर अमित सरीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम मेजर अमित सरीन ने कुष्ठ आश्रम में वहां के मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का वोट कीमती है। कोई भी वर्ग लोकतंत्र में छोटा बड़ा नहीं होता। सभी के वोट का मूल्य एक समान होता है। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत पर हम सरकार का निर्माण कर सकते हैं तथा देश के नीति निर्माण में अपना योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का यह वर्ग भी लोकतंत्र के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दूसरे वर्ग, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव से इस वर्ग के लोग मतदान करने नहीं जाते। जबकि भारतीय संविधान ने उन्हें भी मताधिकार दिया हुआ है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वोट बनाना ही काफी नहीं है इसका प्रयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के मतदाता आगे आकर मतदान करें। इससे एक तरफ जहां उन्हें इस बात का एहसास होगा कि सरकार गठन में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है दूसरा इससे दूसरे लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर स्वीप नोडल जिलाधिकारी प्रिंसिपल रचना कौर , विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के स्वीप नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश सैनी ,प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, मनदीप सिंह ,सपना सूद , लेक्चरर हरविंदर सिंह, संदीप सूद ,एनजीओ करवट के आयुष शर्मा, आई डोनेशन एसोसिएशन के बहादुर सिंह ,लेक्चरर मनोज दत्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here