Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करने वाले नेताओं पर हो कड़ी कार्रवाई:...

महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करने वाले नेताओं पर हो कड़ी कार्रवाई: आशुतोष

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री भगवान परशुराम सेना की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परशुराम सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि चुनावों में जिस प्रकार नेता महिलाओं के ऊपर अभ्रद ब्यानबाजी कर रहे हैं इसका चुनाव आयोग को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और महिलाओं के खिलाफ गंदी व अश्लील शब्दावली का प्रयोग करने वाले नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए की वो चुनाव न लड़ सके, न की उन पर दो दिन की रोक लगानी चाहिए।

Advertisements

आशुतोष शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आजम खान द्वारा महिला नेत्री पर अभ्रद टिप्पणी की उसका चुनाव आयोग द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए आजम खान का नामांकन रद्द कर ऐतिहासिक फैसला लिया जिसका श्री भगवान परशुराम सेना स्वागत करती है। उन्होंने कहा महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, फिर भले ही उसका पद जो भी हो। शर्मा ने कहा ये सिर्फ चुनाव आयोग की ढीली कार्यवाही का नजीता है कि ऐसे नेता महिलाओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां करते हैं अगर ऐसे नेताओं के खिलाफ पहले कड़ी कार्यवाही की होती तो दोबारा नेता ऐसे गंदे ब्यान महिला नेत्री पर न करते। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

आयोग ने आजम खान को 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया है जो सिर्फ ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है ऐसे नेताओं पर ताऊम्र चुनाव न लडऩे व प्रचार करने की कार्रवाई करनी चाहिए थी। आशुतोष शर्मा ने कहा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए जो चुनावों से पहले ही महिलाओं पर अश£ील टिप्पणियां करने से भी नहीं चूकते।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी सूझबूझ से करें ताकि अच्छा नेता संासद में पहुंचे और देश व देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए कानून बनाए। श्री शर्मा ने कहा कि पीडीनी की नेता महबूबा मुफ्ती एवं फारूख अब्दुल्ला ने कहा 370 हटाये जाने पर भारत में कश्मीर के लिए अलग पीएम पर भी चुनाव आयोग कड़ा संज्ञान ले और अब दोनों राजसी पार्टियों पर आजीव प्रतिबंध लगे। ताकि कोई भी राजसी पार्टी देश विरोधी राग न अलाप सके। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा जम्मू और कश्मीर के लिए जो नई योजनाएं व स्कीमें तथा कश्मीरियों की सुरक्षा के लिए जो खर्च आता है वो भारत सरकार करती है। इस अवसर पर उनके साथ लक्की पुरहीरां प्रधान, प्रिंस विग, दीपक पराशर, चांद कौशल प्रधान, हिमांशु वर्मा, पंकज बेदी, राजीव शर्मा, हरीश शर्मा और चंद्र मोहन शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here