लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की रिहर्सल 5 मई को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। लोकसभा चुनावों के लिए होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए गए पोलिंग कर्मचारियों, पी.आर.ओज तथा सहायक पी.आर.ओज. की दूसरी रिहर्सल 5 मई रविवार को राजकीय कॉलेज होशियारपुर में करवाई जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन ने बताया कि रिहर्सल के पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने चुनावी ड्यूटी पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों से कहा कि वह इस ड्यूटी को गर्व के साथ करें क्योंकि देश के लिए चुनाव में अहम भूमिका निभाना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी इस ड्यूटी को लेकर तनाव महसूस करते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रिहर्सल में नियुक्त किए गए अधिकारी पूरी तरह से उन्हें ड्यूटी के बारे में जानकारी देंगे ताकि पोलिंग बूथों पर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या ना आए। इसके अलावा पी.आर.ओ. व ए.पी.आर.ओ. की विशेष ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह मास्टर ट्रेनर से मिलकर उसका समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह ड्यूटी को देश सेवा समझ कर करें। एक दूसरे के बहकावे में आकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास न करें क्योंकि चुनाव आयोग के आदेश अनुसार चुनावी ड्यूटी करना हर कर्मचारी के लिए जरूरी है। अगर किसी को कोई विशेष प्रकार की मुश्किल है तो वह अपनी मुश्किल की जानकारी अधिकारियों को दे सकता है।

मेजर अमित सरीन ने कहा कि इस बार दिव्यांग मतदाताओं के मतदान को यकीनी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा जो मतदाता पहली बार मतदान करेंगे उनको भी प्रशासन की तरफ से सम्मान पत्र दिए जाएंगे। इसलिए रिहर्सल के दौरान कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी तरह से समझे। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनदीप सिंह मास्टर ट्रेनर मनोज गौड़, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, कानूनगो कृष्ण मनोचा, मास्टर ट्रेनर डा. किरनजीत कुमार, लेक्चरर हरविंदर सिंह, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, मनदीप सिंह, सपना सूद, पूनम देवी, वरिंदर शर्मा पटवारी, विक्रम चंदेल, लेक्चरर संदीप सूद, लेक्चरर मनोज दत्ता, लेक्चरर लवजिंदर सिंह, लेक्चरर कृष्ण गोपाल केजी,लेक्चरर अशोक कालिया भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here