वार्ड नं 26 में सोम प्रकाश के हक में हुई बैठक, लोगों ने दिया भारी समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हलका लोकसभा के लिए भाजपा अकाली दल गठबंधन के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश के हक में भाजपा और अकाली नेताओं तथा वर्करों की तरफ से लगातार उनके हक में प्रचार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वार्ड नं 26 में शिरोमणी अकाली दल के नेता हरजीत सिंह मठारू के ग्रह में शिरोमणी अकाली दल के शहरी प्रधान जतिन्दर सिंह लाली बाजवा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिस में मोहल्ले के गणमान्य और भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जिस में मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने पहुँच कर इलाका निवासियों को सोम प्रकाश के हक में वोट करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लाली बाजवा ने कहा कि देश को मज़बूत और दृढ़ इरादो वाली सरकार केवल नरिन्दर मोदी ही दे सकते हैं।

इस लिए हमें सभी को एकजुट हो कर देश के बेहतर भविष्य के लिए नरिन्दर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए होशियारपुर से भाजपा-अकाली सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश जी को बड़ी लीड के साथ जिताकर संसद में भेजें। इस मौके पर मैंबर पी.ए.सी. हरजिन्दर सिंह धामी, मेयर शिव सूद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला, रिटायर्ड तहसीलदार विजय कुमार, प्रेम नाथ जोशी, पार्षद बिक्रम सिंह कलसी, पार्षद नरिन्दर सिंह, मनिन्दर पाल सिंह बेदी, रणधीर सिंह भारज मैंबर कोर कमेटी, हरमीत सिंह पहलवान, हरजिन्दर सिंह विर्दी, सतीश बावा, आशु बंगड़, प्रो. सरवनजीत सिंह टाटरा, जोगा सिंह, रामनाथ रखड़ा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here