विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप रोककर कैप्टन सरकार ने दलितों से किया धोखा: डा. दिलबाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। अकाली-भाजपा प्रत्याशी श्री सोम प्रकाश जी की ओर से विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में चुनाव प्रचार किया गया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एस.सी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. दिलबाग राय, पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, शिरोमणि अकाली दल के जिला शहरी अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा के अलावा कई अकाली भाजपा पदाधिकारियों ने सोम प्रकाश के हक में चुनाव प्रचार किया।
गांव अहिराणा कलां में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए अकाली भाजपा प्रत्याशी श्री सोम प्रकाश कैंथ ने कहा कि चब्बेवाल के किसी भी गांव में लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं, पानी, सडक़, रोशनी से वंचित नहीं रखा जाएगा। पंजाब सरकार ने सिर्फ खोखले वादे किए हैं लेकिन उन्हें अब तक निभाया नहीं है। सोम प्रकाश ने कहा कि विधानसभा चब्बेवाल में पानी संबंधी आ रही लोगों की दिक्कतों का प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा।

Advertisements

श्री सोम प्रकाश जी ने कहा कि पंजाबियों के दिलों की आवाज है कि पूरा हिंदोस्तान मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए तैयार है। कांग्रेस की सरकार के साथ देश का विकास क्षीण होना शुरु हो गया। कांग्रेस ने जो लोगों से झूठे वादे किए थे वह अब लोगों को समझ आने शुरु हो गए हैं।  पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार सोहन सिंंह ठंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दो बड़े योग्य नेता एक नरेंद्र मोदी और दूसरे सरदार प्रकाश सिंह बादल विकास के नाम पर हमेशा काम करते आए हैं। शिरोमणि अकाली दल एन.डी.ए. का सबसे बड़ा साथी है और होशियारपुर की सीट सहित पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकाली भाजपा गठबंधन अप्रत्याशित जीत हासिल करेगा।

एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलबाग राय ने कहा कि मोदी सरकार ने दलित समुदाय के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप की जो ग्रांट पंजाब सरकार को भेजी थी पंजाब सरकार ने उसे आगे वितरित नहीं किया। जिससे कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। दलित समुदाय को गुमराह करके राजनीति करने वाली कांग्रेस के दिन अब लद चुके हैं। दलित समाज इन चुनावों में कांग्रेस को आईना दिखाने के काम करेगा।  ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सैनी, अहिराणा कलां मण्डल अध्यक्ष हरदीप सिंह लौंगिया, चब्बेवाल मण्डल अध्यक्ष राजेश ललवाण ने कार्यक्रम दौरान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ताजेवाल, बसी कलां, जल्लेवाल, अहिराणा कलां में सोम प्रकाश के हक में प्रचार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here