लापता सैनिक रजत की तलाश हेतु खन्ना ने गृह मंत्री से मिलकर प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने सिक्ख रैजीमैंट के सैनिक रजत सिंह के संदिग्ध हालातों में लापता होने के चलते केन्द्रीय गृह मंत्री से मिलकर उन्हें इस प्राकरण की जानकारी दी तथा रजत सिंह को जल्द तलाशने हेतु प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को इस संबंधी पत्र लिखा।

Advertisements

इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि रजत सिंह के पिता उपदेश सिंह ने श्री खन्ना को बताया कि उनका बेटा आर्मी 28 पंजाब में सेवारत था और कर्नल ए.के. दुबे के साथ बतौर सहायक बरेली, उत्तर प्रदेश में तैनात था। रजत सिंह करीब 9 माह पहले संदिग्ध हालातों में वहीं से लापता हो गया था। रजत के पिता ने श्री खन्ना को बताया कि रजत सिंह हर रोज सुबह और शाम को उनसे फोन पर बात किया करता था और जब उसका फोन नहीं आया तो पता करने पर उन्हें पता चला कि रजत सिंह लापता है। रजत के पिता उपदेश सिंह ने बताया कि उसने बरेली पुलिस को तथा सेना के उच्च अधिकारियों को भी रजत को ढूंढने की विनती की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने शंका जाहिर की कि उसके बेटे रजत सिंह को आई.एस.आई. या किसी देश विरोधी संगठन द्वारा अगवाह करने या हत्या का भी मामला हो सकता है।

सैनिक रजत सिंह को जल्द तलाशने हेतु श्री खन्ना ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से स्वयं भेंट कर उनको इस घटना की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री निर्मला सीथारमन को इस संबंधी पत्र लिखा। श्री खन्ना ने कहा कि एन.डी.ए. सैनिकों तथा उनके परिवारों की हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here