सन्त निरंकारी मण्डल ने किया स्पष्टीकरण

logo latest

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। कुछ समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के सन्दर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी शब्द का कापीराईट प्राप्त करने का किसी भी प्रकार से दावा या अनुरोध नहीं किया गया है।

Advertisements

यह स्पष्ट किया जाता है कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी शब्द का कापीराईट प्राप्त करने का दावा नहीं किया गया है न ही ऐसा कोई इरादा है। पुन: स्पष्ट किया जाता है कि निरंकारी मिशन सभी आध्यात्मिक एवं धार्मिक गुरुओं और पवित्र ग्रंथों का पूर्णरूप से आदर व सम्मान करता है और विश्व-बन्धुत्व के लिए कार्य करने के लिए ही कटिबद्ध है। उक्त जानकारी प्रैस एवं पब्लिसिटी के सदस्य इंचार्ज राज कुमारी ने एक प्रैस रिलीज जारी करते हुए दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here