Friday, October 30, 2026
Home Crime गांव मैहंगरोवाल में छठी कक्षा के बच्चे की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत,...

गांव मैहंगरोवाल में छठी कक्षा के बच्चे की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, पुलिस जांच शुरु

half-nude-girl-deadbody-found-forest-jol-himachal-pradesh-india.jpg

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:प्रीति पराशर। थाना हरियाणा के तहत पड़ते गांव मैहंगरोवाल के मोहल्ला चौकडिय़ां में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। बच्चे के गले पर निशान बताया जा रहा है, जिससे उसकी फंदा लगाने से मौक हुई होगी ऐसा कयास लगाए जा रहे हैं, जबकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा, फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। बच्चे का नाम अभी तक पता चली चल पाया था, मगर बच्चा स्व. बलवंत सिंह कामरेड का पोता बताया जा रहा है व वह छठी कक्षा का छात्र था। जानकारी अनुसार बच्चे की सेहत खराब होने पर उसके परिजन उसे पहले गांव के समीप ही एक डाक्टर के पास लेकर गए और वहां से उसे होशियारपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के गले पर पड़े निशान से कयास लगाए जा रहे हैं उसकी मौत फंदा लगाने से हुई होगी। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरु कर दी थी। बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here