Wednesday, October 7, 2026
Home Sports विनय सैनी यादगारी वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से शुरु

विनय सैनी यादगारी वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से शुरु

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। शाईनिंग स्टार स्पोट्र्स क्लब की बैठक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा में आयोजित की गई। प्रधान पवन मान, उपप्रधान मनप्रीत विक्का के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान समूह क्लब सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

बैठक दौरान सरकारी स्कूल टांडा में 1 जून से करवाए जाने वाले विनय सैनी यादगारी वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट संबंधी विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रबंधकों ने बताया कि जगदीप सिंह, राजदीप सिंह, सुनील तनु, गुरप्रीत, जतिंदर तथा सरबजीत ढिल्लों के सहयोग से करवाए जा रहे इस वार्षिक टूर्नामेंट में जिले भर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विजेता टीम को ट्राफी, 11 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 8100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस दौरान सोनू मेहता, जतिंदर, जेपी प्रिंस, डा. पंजाब सिंह, प्रभजोत सिंह, विक्की लुबाना, पवनदीप, गुरप्रीत, हरमन, अंकुश वर्मा, मोनू, बिल्ला, काका, अरुण, राजन, अभि, विशाल, मोहित, आकाश, सनी, मनजोत व मनी इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here