जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पठानकोट रैली में लिया भाग

Report By:- Bhupesh Prajapati/Gurjit Sonu

Advertisements

होशियारपुर (The Stellar News)। महिला मोर्चा पंजाब की पठानकोट में आयोजित हुई रैली में भाग लेने के लिए जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी की अगुवाई में भाग लिया।

रैली में भाग लेने के लिए होशियारपुर से रवाना होने वाले महिला कार्यकर्ताओं को जत्थे को भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर रवाना किया। इस मौके पर डा. रमन घई ने महिला कार्यकर्तओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताएं भाजपा का अहम अंग हैं और पार्टी देश में बड़ी सफलता इसके सहयोग से ही प्राप्त कर रही है। इसलिए आगे भी प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकारें बनें इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना अहम योगदान डालते हुए पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here