Sunday, October 4, 2026
Home Education कार्मलाइट सोसायटी 3 जून से करेगी समर कैंप का आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

कार्मलाइट सोसायटी 3 जून से करेगी समर कैंप का आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर के दसूहा रोड पर स्थित माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में कार्मलाइट सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है।

Advertisements

जानकारी देते हुए स्कूल डायरेक्टर फादर इब्राहिम ने बताया कि 3 जून से 8 जून तक लगाए जा रहे इस समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, टिप्स टू स्टडी, पर्सनालिटी डेवलपमेंट इत्यादि कोर्स करवाऐ जाएंगे। युवाओं के लिए लीडरशिप स्किल्स, कैरियर काउंसलिंग, क्रिकेट टूर्नामेंट एवं विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here