
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह सोसायटी के अंतर्गत चल रहे गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल वैद्य टांडा में आज 1 जून को गर्मियों की छुट्टियों के पहले दिन समर कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली व संदीप सिंह सोढ़ी ने गुब्बारों को आसमान में छोडक़र किया।


इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रिंसिपल मल्ली ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टाइल स्मार्ट, मूवीस टाइम, म्यूजिक व गेम्स जैसी क्रिएटिव गतिविधियां करवाई जाएंगी। समर कैंप के पहले दिन करवाई गई गतिविधियों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर रजिंदर कौर, नवनीत कौर, पूजा चावला, कंचन, सुरजीत सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप कौर, कमलप्रीत कौर, कुलवीर कौर, प्रभजोत कौर के अलावा स्टाफ व विद्यार्थी भी मौजूद थे।











