
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल उड़मुड़ में लगाया गया समर कैंप पूल पार्टी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन दौलतराम महेंद्रू व प्रधान गगन वैद्य के दिशा-निर्देश पर प्रिंसिपल किरण के छाबड़ा की अगुवाई में लगवाए गए इस कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ साथ अलग-अलग कलाओं की सिखलाई हासिल की ।

प्रिंसिपल छाबड़ा ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों को अलग-अलग माहिरों ने आर्ट क्राफ्ट, योगा, नृत्य, संगीत, कुकिंग व इंडोर खेलों की सिखलाई दी। कैंप के आखिरी दिन बच्चो ने पूल पार्टी में भाग लिया। इस अवसर पर कुलविंदर कौर, नीता आनंद, सर्बजीत कौर, प्रीती बाला, हरदीप सिंह, रजनी मंगल, गगनदीप कौर, साक्षी सरीन, रेनू व वरिंदर कौर आदि भी मौजूद थे।












