खूनी हुए जमीनी विवाद में जमकर चली गोलियां, एक घायल

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। अपराधियों की धमक एवं गोलियों की गर्जन से एक बार फिर चमथा दियारा गुंजायमान हो उठा है। थाना क्षेत्र के चमथा दियारे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पी.एच.सी. बछवाड़ा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को बेगूसराय भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीनी विवाद के वावजूद एक पक्ष के द्वारा मिट्टी काटने को लेकर दोनों पक्षो के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो तरफ से अंधाधुंध गोली चलने लगी।

Advertisements

इसी बीच एक गोली चमथा तीन पंचायत के चमथा गांव निवासी मोगल राय के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के पैर में लगी जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। गोली लगने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घायल को बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताते चलें कि दियारा क्षेत्र के पांचों पंचायतों में गैर मजरूआ, गंगौट एवं नीजी भूमी विवाद में हर साल दर्जनों मौत होती है। फसल बोआई एवं कटाई के समय विशेष तौर पर स्थानीय एवं बाहरी बदमाशों का जमावड़ा दियारा क्षेत्र में होता है। जिसमें गोलियों एवं बम्ब-बारूद की गर्जन के बीच दर्जनों लाशें गिरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here