Wednesday, October 21, 2026
Home Sports इंगलैंड रवाना होने पर क्रिकेटर आशीष घई को खन्ना ने दी शुभकामनाएं

इंगलैंड रवाना होने पर क्रिकेटर आशीष घई को खन्ना ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर के उभरते हुए क्रिकेटर आशीष घई को भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उनके इंगलैंड जाने से पहले उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि आशीष घई पंजाब की अंडर 19, 17 व पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम की तरफ से खेलते हुए कई बार होशियारपुर का नाम रोशन कर चुके हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस होनहार क्रिकेटर ने पी.सी.ए. के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टूर्नामैंट में कई यादगारी पारियां खेलीं हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर आशीष घई पर होशियारपुर को गर्व है। उन्होंने आशीष घई को अपनी उनके इंगलैंड दौरे के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की कि आशीष घई वहां भी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर होशियारपुर के साथ-साथ पंजाब का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, गोपी चंद कपूर, दविंदर दुआ, उमेश जैन, जसवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here