
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं। भारत ने इस बार कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आखिरी दिन 2 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों को कोई मेडल नहीं मिला। खेल के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों ने साइकिलिंग और जूडो में हिस्सा लिया था, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया। स्कॉटलैंड 39 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत और स्कॉटलैंड दोनों ने 13-13 गोल्ड जीते हैं, लेकिन भारत के पास 17 सिल्वर मेडल हैं जबकि स्कॉटलैंड के पास सिर्फ 9 हैं। ज्यादा सिल्वर होने की वजह से भारत चौथे नंबर पर रहा।

भारतीय एथलीट के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा – ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल हैं। मेडल जीतने वालों को बधाई। पूरे गेम्स के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया है। उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।












