Sunday, October 4, 2026
Home Crime जैश आतंकी हमीम मंडल का करीबी आदित्य सिंह गिरफ्तार, मंत्री उमेश की...

जैश आतंकी हमीम मंडल का करीबी आदित्य सिंह गिरफ्तार, मंत्री उमेश की करता था रेकी

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल और उसकी करीबी अर्पिता सरकार से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर बंगाल एसटीएफ ने हावड़ा के बेलिलियस रोड से उसके कथित सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। एसटीएफ के अनुसार, आदित्य की हमीम से पहचान एक गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी। बाद में दोनों के बीच करीबी बढ़ी और जांच एजेंसी का दावा है कि हमीम ने उसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया। आरोप है कि आदित्य को नगर राज्य मंत्री उमेश राय और उनके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने का दायित्व दिया गया था। वह मंत्री और उनके पुत्र की तस्वीरें तथा अन्य जानकारियां हमीम और अर्पिता तक पहुंचाता था।

Advertisements

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आदित्य संभावित लक्ष्यों के करीब रहकर उनकी गतिविधियों की तस्वीरें जुटाने का काम करता था। एसटीएफ को संदेह है कि वह कई वीवीआईपी की तस्वीरें और सूचनाएं भी नेटवर्क तक पहुंचाने में शामिल था। जांच एजेंसी मंत्री उमेश राय के पुत्र को कथित हनीट्रैप और अपहरण की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। एसटीएफ का दावा है कि आदित्य का संबंध हमीम के नेटवर्क के अलावा शाहजाद भट्टी गिरोह से भी था। अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ में नेटवर्क के अन्य सदस्यों, संभावित लक्ष्यों और पूरे मॉड्यूल के कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इसी आधार पर जांच एजेंसी उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here