Monday, October 5, 2026
Home Crime हिमाचल के पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, शादी का...

हिमाचल के पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला से पूर्व लोकसभा सांसद वीरेन्द्र कश्यप के बेटे बृजेश्वर कश्यप के खिलाफ महिला से शादी का झूठा वायदा करके शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सोलन पुलिस ने बृजेश्वर कश्यप के खिलाफ एक महिला द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद मामला दर्ज किया है, जिसमें आपराधिक धमकी देने सहित अन्य आरोप शामिल हैं। सोलन में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले बृजेश्वर पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झूठा वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisements

महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तो उसने शिकायत दर्ज कराई। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुष्टि की कि बृजेश्वर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोलन पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल को 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here