जहरीली वस्तु निगलने से गांव सतौर की सोनिया की मौत, मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर स्थित गांव सतौर निवासी विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हाल ही में करीब 8 माह पहले उसकी शादी गुरप्रीत सिंह निवासी सरहाला मुंडियां के साथ हुई थी, जोकि दिल्ली में काम करता है। मृतका की पहचान सोनिया रोनी के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार विवाह के पश्चात ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए तंग परेशान करता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठा होगा ऐसा बताया जा रहा है।

Advertisements

पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह ने बताया कि सोनिया के पिता का देहांत हो चुका है तथा उसका माता घरों में काम करते घर का गुजारा करती है। इसका एक भाई भी है जोकि शारीरित रुप से अक्षम है। उन्होंने बताया कि करीब 8 माह पहले सोनिया की शादी सरहाला मुंडिया के गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी तथा ससुराल वाले विवाह के चंद दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे थे। इससे तंग आकर उसने इस संबंधी अपनी मां से भी बात की थी, मगर गरीब होने के कारण वे उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाए तथा परेशान होकर सोनिया ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मृतका की मां अमरीक कौर ने बताया कि हाल ही में दहेज को लेकर सोनिया और गुरप्रीत के बीच कहा सुनी हो गई थी तथा इसके चलते वह उनके पास आ गई थी। एक-डेढ़ घंटे में ही गुरप्रीत भी वहां आ गया था और सोनिया को अपने साथ ले गया था।

ससुराल पहुंचकर सोनिया ने जहरीली दवा निगल ली। वहां से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसकी गभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया था। यहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया के ससुराल पक्ष ने उसे मारने पर मजबूर किया है व वही उसकी मौत के जिम्मेदार हैं।
थाना बुल्लोवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सोनिया की मां के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here