प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर यू.पी. सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या: रिशु आदिया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपार्ट: गुरजीत सोनू। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की यू.पी में हिरासत को लेकर एन.एस.यू.आई. के पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा के दिशा निर्देशों पर एन.एस.यू.आई. के जिला प्रधान रिशु आदिया ने अपने साथियों सहित विरोध करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मौके पर रिशु आदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्रा जिले में 9 आदिवासी समुदाय के लोगों की हत्या स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा बड़ी बेरहमी से की गई थी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने गई तो धारा 144 का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। जोकि उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा सरासर लोकतंत्र की हत्या है।

Advertisements

रिशु आदिया ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश सरकार के निकम्मेपन को दर्शाता है। इस मौके पर शुभम सिंह डी.ए.वी. कालेज प्रधान, जसविंदर सिंह, हनी आदिया,बावा, रिशु सिंह, प्रिंस, विक्की सहोता, पिंदू नरसाला, विशाल आदिया, विशाल गिल, रिंकू, अमन, धमेंद्र, रवि आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here