Friday, October 23, 2026
Home Education अभिभावकों व गुरूओं का हमेशा सम्मान करें विधार्थी: रजनी तलवाड़

अभिभावकों व गुरूओं का हमेशा सम्मान करें विधार्थी: रजनी तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सैनी सभा सीनियर माडल हाई स्कूल, बहादुरपुर में पारितोषिक वितरण समारोह करवाया गया। जिस का आगाका बाबा रक्खा राम सैनी की याद में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं कीर्तन कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग सभ्याचारक कार्यक्रमों में भाग ले कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।

Advertisements

कार्यक्रम में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल रजनी तलवाड़ ने उन्हे बधाई देते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद व अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बच्चों को अपने जीवन में शिष्टाचार अपनाने व अपने माता एवं गुरूओं का सम्मान करने का महत्व समझाया।

इस अवसर पर स्कूल मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बिश्र दास सैनी, उप प्रधान मंगत राम सैनी, कमेटी सदस्य रजिंदर पाल सैनी, वाईस प्रिंसीपल सुनीता व स्कूल स्टाफ से वीना, ऊमा, सुनीता, डिम्पल, रंजना ठाकुर, जसविंदर कौर, गुरलीन कौर, प्रिया, रंजना, पूजा, मीनू गुप्ता व हरप्रीत कौर व स्कूल के समूह विधार्थी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here