बी.पी. बढऩे से पिया का निधन, कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया था आइल्ट्स कोर्स

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टच स्टोन इंस्टीट्यूट में आइल्ट्स करने वाली पिया पुत्री भोला सिंह निवासी जहूरा का आज शाम 7 बजे अचानक बी.पी. बढऩे से उसका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिया पुत्री भोला सिंह निवासी जहूरा की आज अचानक सेहत खराब हो गई और उसका बी.पी. बढ़ गया।

Advertisements

उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका निधन हो गया। पिया के निधन से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा तथा अस्पताल में मौजूद पिया की माता का शोक बड़ा हृदय विदारक था व हर कोई उसे दिलासा देते हुए रब्ब दे भाणे नूं मनण की बात कह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here