पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अनिवार्य: साध्वी सरोज भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा स्मृति जंजघर, पहाड़ी गेट हरियाना में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा के चौथे दिन मे सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री सरोज भारती जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए अनिवार्य भी है। इसके लिए वृक्ष वनस्पति का योगदान अहम है। यह अलग बात है कि इंसान इसे लेकर गंभीर नही हो रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया आगे साध्वी जी कहा कि समस्त मानव जाति को प्रकृति का महत्व बताने का प्रयास किया है।

Advertisements

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष वनस्पतियों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन वातावरण में घुलते जहर के बीच इंसान इसे लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वृक्ष संपदा की कटाई न रोकी गई तो देश को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है अन्य साध्वी बहनों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। कथा का समापन प्रभू की पावन आरती से किया गया।

आरती में श्री राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य, मेहर चंद, पंडित हरदयाल, तलविंदर सिंह, निर्मला चड्डा, राजेश मेहता, सरजीवन प्रधान राजपूत करनी सेना, प्रदीप प्रभाकर रिटायर्ड नेवी, ठाकुर केवल पाल, सुमन प्रभाकर, पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर, नकुल देव, सुभाष चन्दर, चन्दर शेकर, पूजा शर्मा, हिमांशु, राजीव कुमार विक्की, आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here