Tuesday, October 20, 2026
Home Latest महबूबा मुफ्ती पर देश द्रोह का मामला दर्ज करे केन्द्र सरकार: ठाकुर...

महबूबा मुफ्ती पर देश द्रोह का मामला दर्ज करे केन्द्र सरकार: ठाकुर लक्की सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कश्मीर में आजादी के नाम पर लोगों को भडक़ाने तथा देश से खुद को अलग दिखाने वाले अलगाववादी सोच के नेताओं पर केन्द्र सरकार द्वारा जहां कड़ी कार्यवाही की जा रही है वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती द्वारा 35एक संबंधी दिए गए देश विरोधी बयान के लिए केन्द्र सरकार को उन पर देश द्रोह का मुकद्दमा चलाना चाहिए। यह मांग श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह ने केन्द्र सरकार से की। ठाकुर लक्की सिंह ने कहा कि ऐसे नेता ही जम्मू-कश्मीर में अराजकता का माहौल बना रहे हैं और वहां के भोले भाले लोगों को भडक़ाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

Advertisements

इसलिए इन पर लगाम लगाने के लिए और भी कड़ी कार्यवाही की जानी समय की मांग है। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य राज्यों की तरह ही शांतमयी राज्य बनाने की कोशिशों के तहत ही सरकार द्वारा 35ए और 370 तोडऩे संबंधी विचार किया जा रहा है और केन्द्र सरकार के इस फैसले का पूरा देश स्वागत कर रहा है। मगर धर्म और अराजकतावादी सोच के कश्मीरी नेताओं को अपनी दुकानों बंद होती दिखाई दे रही हैं। इसलिए वे जनता को भडक़ाकर वहां का माहौल बिगाडऩा चाहते हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार को चाहिए कि वे जम्मू-कश्मीर में सुधार के लिए और भी कड़े फैसले ले ताकि वहां की आम जनता भी चैन की जिंदगी बसर कर सके। इस मौके पर शेखर पंडित, कुलविंदर बब्बू, राकेश चावला, रमनजीत रम्मी, विजय ठाकुर (भागू), अरुण (जोगा), गौरव शर्मा, मनी कुमार, गौरव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here