Tuesday, October 20, 2026
Home Politics 11 जनवरी को होशियारपुर आएंगे दिल्ली के डिप्टी सी.एम. सिसोदिया: परमजीत सचदेवा

11 जनवरी को होशियारपुर आएंगे दिल्ली के डिप्टी सी.एम. सिसोदिया: परमजीत सचदेवा

NEW DELHI, INDIA - MARCH 13: Deputy Chief Minister of Delhi, Manish Sisodia addresses a press conference on the eve of completing one month of Aam Aadmi Party government at Delhi Secretariat on March 13, 2015 in New Delhi, India. As it completes one month in office, Aam Aadmi Party-led Delhi government came out with a list of its "achievements" which included slashing power tariff by 50 per cent, free water upto 20 litres per month and simplification of VAT payment among others. (Photo by Mohd Zakir/Hindustan Times via Getty Images)

-कनक मंडी चौक, नकदीक एस.डी. स्कूल में करेंगे कार्यक्रम को संबोधित-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 11 जनवरी को होशियारपुर पहुंच रहे हैं। वह कनक मंडी चौक नजदीक एस.डी. स्कूल गौशाला बाजार, में बाद दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आम जनता और व्यापारियों को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी आप उम्मीदवार परमजीत सचदेवा ने कनक मंडी इलाके में दुकानदारों और आम जनता को आप के पक्ष में वोट करते हुए चुनाव प्रचार दौरान दी। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जो रियायतें दिल्ली में व्यापारियों को दी गई हैं उनके प्रति पंजाब भर के व्यापारी खासे उत्साहित हैं। दिल्ली में आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई नीतियों की तर्ज पर पंजाब में भी व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रियायतें दी जाएंगी। परमजीत सचदेवा ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में व्यापार और उद्योगों की जो हालत हुई है उसे सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी ने जो नीतियां घोषित की हैं उनके लागू होते ही पंजाब पुन: पटड़ी पर दौडऩे लगेगा। इस मौके पर व्यापारी वर्ग का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। इस मौके पर अवतार सिंह, जसवीर सिंह परमार, मंगत राम कालिया, मलकीत सिंह सोंध, हरीश ठाकुर, प्रो. हरबंस सिंह, कुलविंदर सिंह सचदेवा, दिलीप ओहरी, सतवंत सिंह सियाण, अजय वर्मा, कैप्टन हरभजन सिंह तथा राजवीर बल्ल इत्यादि ने भी श्री सचदेवा के साथ चुनाव प्रचार किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here