

-सुन्दर शाम अरोड़ा ने सेठ नवदीप को सिरोपा देकर किया सम्मानित, दिया बनता सम्मान दिए जाने का आश्वासन-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा को आज उस समय करारा झटका लगा जब शहर के प्रसिद्ध समाज सेवी और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता व संघ की विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुके सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल ने आज भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं की बात कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में स्वागत करते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा (मौजूदा विधायक) ने सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में बनता मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि सेठ नवदीप कुमार एक स्वच्छ छवि और ईमानदार व कर्मठ व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं और कांग्रेस ऐसे कार्यकर्ताओं का सदैव स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि सेठ के कांग्रेस में आने से निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

द स्टैलर न्यूज़ की तरफ से आज (10-1-17) सुबह ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से साफ कर दिया था कि अगर भाजपा ने समय रहते सेठ को मनाने का प्रयास न किया तो सेठ कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का दामन थाम सकते हैं, क्योंकि भाजपा से उनकी नाराजगी को अन्य पार्टियां कैश करने व उनके सामाजित रसूक का लाभ लेने के लिए उन्हें उचित मान सम्मान दे सकती है। परन्तु आज सेठ के कांग्रेस में जाने के बाद यह आभास होने लगा है कि शायद भाजपा को कार्यकर्ताओं की जरुरत ही नहीं है। इतना ही नहीं सेठ के बाद अब और भी कई कार्यकर्ता हैं जो कांग्रेस के टच में हैं और आने वाले कुछेक दिनों में ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा इतना मान सम्मान दिए जाने पर श्री अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में उन्होंने काफी लंबे समय तक सेवा की है तथा भाजपा अब पहले जैसी भाजपा नहीं रही। इसमें अब चंद भ्रष्ट नेताओं को चापलूसों का बोलबाला है तथा आम कार्यकर्ता के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं बची है। सेठ नवदीप कुमार ने कहा कि मौजूद समय में प्रदेश व समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस द्वारा जो नीतियां जारी की हैं उनसे प्रभावित होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज की भलाई के लिए कांग्रेस ने पहले भी कई कार्य किए हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर से अग्रवाल समाज के लिए भलाई योजनाएं लागू करेगी। इस अवसर पर सेठ नवदीप अग्रवाल के साथ प्रो. के.एल. पराशर, रविंदर कुमार, विकास कुमार, राहुल अग्रवाल, कृष्ण कमार तथा योगेश कुमार अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। जिन्हें श्री अरोड़ा ने कांग्रेस के सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, मनमोहन सिंह कपूर, हरीश आनंद, सुमेश सोनी, राजेश गुप्ता, विलियम, रमेश डडवाल, बब्बी, सचदेवा अवतार तथा प्यारा लाल सैनी सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।











