Wednesday, October 21, 2026
Home Education श्री दशमेश अकादमी में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

श्री दशमेश अकादमी में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दशमेश अकादमी होशियारपुर के विद्यार्थियों ने तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम नतीजा प्रदान करने वाली जालंधर रोड स्थित श्री दशमेश अकादमी के विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सह पाठ्यक्रम संबंधी क्रियाओं में भी खूब अपना जलवा दिखा रहे है।

Advertisements

इसका परिमाण देते हुए श्री दशमेश अकादमी होशियारपुर के विद्यार्थियों ने 12 अगस्त को सावन के महीने के तीज के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस विषय पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अकादमी के सी.ई.ओ गुरसेवक कौर ने बताया कि अकादमी के विद्यार्थियों की ओर से तीज का त्योहार मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया। विद्यार्थियों की कलाकृति, मेहंदी, डांस व गायन मुकाबलो आदि करवाए गए। कलाकृति मुकाबलों में अकादमी के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिससे विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर कलाकृति के नमूने पेश किए।

दूसरी ओर विद्यार्थियों द्वारा मेहंदी के मुकाबले भी करवाए गए। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और सुंदर मेहंदी सजाकर अपनी प्रतिभा का परिमाण दिया है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चों ने ग्रुप डांस, भंगड़ा, गिद्दा, सुरीले गायन आदि मुकाबलों में बढ़-चढकर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा उभारने संबंधी कार्यक्रम पेश करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा अक्सर यह माना जाता है। साइंस के विद्यार्थी पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों में हमेशा पीछे रहते हैं लेकिन अपने इन विद्यार्थियों की ऐसी प्रतिभाओं को देखकर उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी हर वर्ष पढ़ाई लिखाई में तो अव्वल आते ही हैं और इसके साथ-साथ हर क्षेत्र में अपना परचम भी लहरा रहे हैं।

अकादमी की सी.ई.ओ. गुरसेवक कौर और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर हरप्रीत सिंह ने अपने समूह स्टाफ के साथ विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए। अकादमी की इस गतिविधि को अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में विद्यार्थियों तथा स्टाफ प्रो. निवेदिता शर्मा, प्रो. गगनदीप कौर , प्रो. नीरू, प्रो. अदिति, प्रो. शिल्पी, प्रो. रमन का योगदान सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here