Monday, October 19, 2026
Home Politics लोगों ने मांगी लोहड़ी, अश्विनी गैंद ने तीक्ष्ण सूद के लिए मांगे...

लोगों ने मांगी लोहड़ी, अश्विनी गैंद ने तीक्ष्ण सूद के लिए मांगे वोट


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पूर्वी मंडल होशियारपुर की सरगर्मिया विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। इसी कड़ी के तहत जहां आज लोगों ने लोहड़ी मांग कर त्योहार की खुशियां सांझा की वहीं पूर्वी मंडल के महाचिव अश्विनी गैंद ने सथियों के सथ तीक्ष्ण सूद के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। इस अवसर पर अश्विनी गैंद ने कहा कि होशियारपुर के विकास के मसीहा तीक्ष्ण सूद को भाजपा ने टिकट देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है तथा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भी इस बात को लेकर काफी जोश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 20 दिन तीक्ष्ण सूद के लिए काम करें तथा 5 साल के 1825 दिन तीक्ष्ण सूद से काम लें ताकि इलाके की तरक्की और हर वर्ग का विकास संभव हो सके। इस मौके पर विनायक शर्मा, लवली पहलवान, बलजीत ठाकुर, खुशी राम, नीरज गैंद, दीपक कौशल, राज कुमार, अमरीक सिंह, महिंदर सिंह, सोनू टंडन आदि शामिल थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here