Monday, October 19, 2026
Home Politics बसपा तथा अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता

बसपा तथा अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता


-कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा किया पार्टी में स्वागत, कहा कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों में बढ़ रहा विश्वास-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बसपा और अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब गांव आदमवाल से बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल से जुड़े कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान बसपा नेता अवतार सिंह तारी, नरिंदर सिंह, दविंदर ठाकुर तथा अकाली दल यूथ के दोआबा व सिटी उपाध्यक्ष कृपाल सिंह पाली अपने बड़ी संख्या में साथियों सहित कांग्रेस में सामिल हुए। उनके साथ शरनजीत सोनू, सुरिंदर कुमार, कशमीरी लाल, बलजिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, विक्की बावा, इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, अरुण कुमार, परमजीत थथलां, रवि कुमार, रमेश कुमार, युवराज, प्रदीप, संदीप सिंह आजाद आदमवाल, वरिंदर सिंह आजाद तथा सूरज पासी आजाद ने भी साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूद समय की सरकारों ने केवल अपना विकास किया है तथा अब प्रदेश की तस्वीर को सुधारने के लिए जनता के पास सुनहरी मौका है तथा जनता को चाहिए कि वह कांग्रेस के हक में मतदान करके सरकार बनाने में अपना योगदान डालें।
इस मौके पर सुन्दर शाम अरोड़ा ने सभी को पार्टी में बनता सम्मान दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही समस्त वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आज अकाली-भाजपा व अन्य दलों के अत्याचारों से हर वर्ग दुखी है और हर कोई कांग्रेस से उम्मीदें लगाए बैठा है, जिन पर कांग्रेस हर हाल में पूरा उतरेगी। इस मौके पर पार्षद ध्यान चंद ध्याना, ब्रह्मशंकर जिम्पा, कुलविंदर सिंह हुंदल, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुमेश सोनी, परमजीत सिंह पम्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here