Sunday, October 18, 2026
Home Politics डा. राज ने सी.एच.सी. का किया औचक निरीक्षण, गैर मौजूद स्टाफ पर...

डा. राज ने सी.एच.सी. का किया औचक निरीक्षण, गैर मौजूद स्टाफ पर होगी कार्रवाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। हल्का चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार की तरफ से अपने हल्के में मैडिकल सेवाओं को बेहतर करने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। अपनी समाजसेवी संस्था कोशिश द्वारा वह हल्के के दूर दराज गांवों में रोजाना मुफ्त मैडिकल कैंप लगा रहे है। इसके अलावा गत दिनों एक मैगा मैडिकल कैंप लगाकर उन्होंने हारटा बडला के कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर को पुन: सजीव किया था। उन्होंने घोषणा की था कि अब इस अस्पलात को सूचारू ढंग के साथ चलाया जाएगा तथा जरूरत अनुसार डाक्टर तथा पैरा मैडिकल स्टाफ अस्पताल में मौजूद रहेगा। डा. राज ने कुछ दिन पहले इस सी.एच.सी अस्पताल का औचक दौरा किया तथा डाक्टर व पैरा मैडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर गैर मौजूद पाया।

Advertisements

जिसका सख्त नोटिस लेते हुए डा. राज ने सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह को इस गैर मौजूद स्टाफ पर तुरंत बनती कार्रवाई करने के लिए कहा। डा. राज ने सीनियर मैडिकल अधिकारी संदीप फरबंदा को भी कहा कि वह रोजाना इस अस्पतला में रिपोर्ट करें तथा इसे सही ढंग से चलाएं। इस सी.एच.सी को सरकार ने बढिय़ा सहूलतें, मशीनें दी हैं तथा अब संबंधित सेहत विभाग अधिकारी इस अस्पताल को पूरी जिम्मेदारी के साथ चलाने तथा लोगों को सेहत सहूलतें दें। डा. राज ने कहा कि वह आगे भी इस सी.एच.सी अस्पताल में चैकिंग करते रहेंगे ताकि उन्हें यह ज्ञात रहे कि इस अस्पतला के डाक्टर तथा पैरा मैडिकल स्टाफ अपना काम जिम्मेूदारी के साथ कर रहे हैं। डा. राज ने अपने हल्का वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here