Sunday, October 18, 2026
Home Politics देश ने एक और महान नेता खो दिया है: सांपला

देश ने एक और महान नेता खो दिया है: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने शोक जताया। स्व. अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जेटली जी एक सुलझे हुए व्यक्ति थे और प्रधानमंत्री की टीम के प्रमुख सदस्य थे।

Advertisements

जेटली जी द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य सदैव नेताओं व लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका आकस्मिक दुनिया से चले जाना हम सबके लिए दुखदायी है। उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here