
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल अहियापुर की ओर से करवाए जा रहे पांचवें वार्षिक हरिनाम संकीर्तन तथा नन्द उत्सव के संबंध में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैंकड़े भगतों ने हाजिऱी लगवाई। श्री रामहाल अहियापुर से श्री राधा कृष्ण जी के जयकारों के साथ शुरू हुई इस पालकी यात्रा का नगर के विभिन्न हिस्सों में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भगवान श्री कृष्ण जी के पावन सवरूप को सूंदर पालकी में सुशोभित किया गया था। इस दौरान गोबिंद कृष्ण दास जी इस्कॉन कुरुक्षेत्र वालों के साथ श्री कृष्ण भगतों ने श्री कृष्ण भजनों के साथ माहौल को वृन्दावन जैसा बना दिया। इस दौरान मुख्य सेवादार आशू वैद ने बताया कि 1 सितंबर को भजन संध्या तथा नन्द उत्सव सरकारी कन्या स्कूल उड़मुड़ में करवाया जाएगा। शाम 8 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक समागम दौरान अतुल कृष्ण शास्त्री पठानकोट वाले भजनो के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान करेंगे।
इस दौरान महंत चमेली गिरी, महंत मुरलीधर दास, विधायक संगत सिंह गिलजियां, पंडित संजीव शास्त्री, हरी कृष्ण सैनी, आशू वैद, चेतन सोंधी, गुरसेवक मार्शल, राकेश बिट्टू, बिल्लू सैनी, बाबू रूप लाल, भूपिंदर कलसी, गुरमुख सिंह, पंडित देव शर्मा, गुलशन अरोड़ा, डा. केवल सिंह, रविंदर पाल सिंह गोरा, सतीश नैयर, दलजीत सिंह गिलजियां, विकास महिंद्रू, राजू जसरा, सतविंदर सिंह, राम मूर्ति वैद,वरिंदर पुंज, कोमल शर्मा, चेतन सोंधी, बिमल अरोड़ा, हीरा पूरी, प्रेम पडवाल, सोनू पूरी, परमजीत बाबू, सुधीर सोंधी, पंकज तलवाड़, सूर्यांश जसरा, राहुल, दीपक सोंधी, तुषार मरवाहा, मोहिन वैद, मनदीप पलटा, जाशील कुमार, मीना वैद, आशा अरोड़ा, नीना रेखी, शर्मीला संगर, गगन वैद, सुमन नैयर, सुदर्शन पलटा मौजूद थे।












