
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर शहर में दुकानदारों की तरफ से नगर निगम की जगह पर रखे समान को हटाने के लिए निगम टीम की तरफ से एक मुहिम चलाई गई है। इसी कड़ी के तहत टीम में इंस्पैक्टर संजीव अरोड़ा, अमित कुमार, गणेश सूद, सोरव टांडा और प्रदीप कुमार द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में दौरा करके दुकानदारों को निगम की जगह पर समान न रखने के सख्त हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि निगम की जगह पर समान रखने वाले दुकानदारों के चालान काटकर कार्रवाई की जाएगी।













