Wednesday, October 14, 2026
Home Crime बहफत्तो का कृष्ण चोरी की कार सहित काबू

बहफत्तो का कृष्ण चोरी की कार सहित काबू

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की टीम ने हाईवे पर गांव मूनका फाटक नज़दीक एक व्यक्ति को दिल्ली से चोरी की गई कार सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

सीआईए स्टॉफ दसूहा के इंचार्ज गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि थानेदार नरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने हाईवे पर गांव मूनका नजदीक दिल्ली नंबर की एक्सेंट कार को रोका तो ड्राइवर ने गाड़ी रोक कर पीछे मोडऩे की कोशिश की तो पुलिस टीम ने उसको काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी बह फत्तो तलवाड़ा के रूप में हुई हा। पूछताछ दौरान उसने बताया कि उसने कार को दिल्ली से चोरी किया था। टांडा पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करके आगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here