Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur वायुसेना केंद्र आदमपुर में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

वायुसेना केंद्र आदमपुर में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायुसेना केंद्र आदमपुर में प्रिंसिपल राकेश कुमार की अध्यक्षता व उपप्राचार्य सुनील कुमार के निर्देशों में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर हिंदी अध्यापिका परमजीत ने बताया कि यह निर्णय 14 सितंबर 1949 को लिया गया था, हिन्दी दिवस के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन छात्र-छात्राओं को हिन्दी के प्रति सम्मान और दैनिक व्यवहार में हिन्दी के उपयोग करने आदि की शिक्षा दी जाती है। जिसमें हिन्दी निबंध लेखन, वाद-विवाद हिन्दी टंकण प्रतियोगिता आदि होता है।

Advertisements

हिन्दी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु भाषा सम्मान की शुरुआत की गई है। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के ऐसे व्यक्तित्व को दिया जाएगा जिसने जन-जन में हिन्दी भाषा के प्रयोग एवं उत्थान के लिए विशेष योगदान दिया है। हिंदी काव्यपाठ में 12 शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें परमजीत प्रथम सुदेश द्वितीय अनिता तृतीय स्थान प्राप्त किया नीलम, निरुपमा, सरोज, आशारानी, ऋतुबला, कविता व योगाचार्य तुलसी राम साहू की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here